Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खान विभाग के एसएमई झुंझुनूं कार्यक्षेत्र में 5 शिविरों में 1500 खनिज परिवहन वाहनों में मौके पर ही होगा वीटीएस इंस्टालेशन

झुंझुनूं, (22 मई 2026)। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर के कार्यक्षेत्र के 8 कार्यालयों जयपुर, सीकर, झुन्झुनू, अलवर, टोंक, कोटपूतली, दौसा और नीमकाथाना में 5 जून तक 46 शिविर आयोजित कर 6470 वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगायेंगे जाएंगे। अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत ने बताया कि वीटीएस इंस्टालेशन शिविर निर्धारित कार्यक्रमानुसार 20 मई से आरंभ हो गए हैं।

एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने पिछले दिनों तुलाई कांटों व वीटीएस सिस्टम के ऑटोमाइजेशन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ऑटोमाइजेशन के कार्य में तेजी लाने और टाइमलाइन तय कर ऑटोमाइजेशन के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में वीटीएस लगाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि संबंधित क्षेत्र के वाहनों में मौके पर ही वीटीएस इंस्टालेशन का कार्य किया जा सके।

एमई झुन्झुनूं के कार्यक्षेत्र में 5 शिविर आयोजित कर 1500 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। इसमें छापोली उदयपुरवाटी, 22 मई को नवलगढ़ बारवा में, 25 और 27 मई को खेतड़ी मेहाडा में,1 व 3 जून को झुन्झुनूं के मोडा पहाड़ व 4 व 5 जून को चिड़ावा नारी में शिविर आयोजित कर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा।

अधीक्षण खनिज अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि शिविर लगाकर खनिज परिवहन वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन से काम में गति आयेगी और मोनेटरिंग प्रभावी हो सकेगी। इससे खानधारकों की मोनेटरिंग व्यवस्था कारगर हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.