Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं मंडल में डाक विभाग की नई पहल, फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

झुंझुनूं , (22 मई 2026)। डाक विभाग द्वारा राजस्थान परिमंडल के अंतर्गत झुंझुनूं मंडल में विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। इसके तहत झुंझुनूं मंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग फ्रेंचाईजी स्कीम के अंतर्गत फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

डाकघर अधीक्षक ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। योजना के तहत चयनित आवेदक अपने क्षेत्र में फ्रेंचाईजी आउटलेट संचालित कर विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए लिंक— [इंडिया पोस्ट आवेदन पोर्टल https://app.indiapost.gov.in/customer-selfservice)

फ्रेंचाईजी स्कीम के अंतर्गत फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलने हेतु न्यूनतम 5 हजार से 15 हजार रुपए तक जमानत राशि के रूप में जमा करवाने होंगे।

अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्य दिवसों में प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक प्रधान डाकघर झुंझुनू के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष नंबर 01592-233022 / 232349 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.