Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा महिला छात्रावास स्वीकृत किये जाने का प्रावधान नहीं – जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

जयपुर, (5 फरवरी 2025)। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा महिला छात्रावास स्वीकृत किये जाने का प्रावधान नहीं है।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक गणेश घोगरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्र डूंगरपुर जिले में संचालित बालक-बालिका आश्रम छात्रावास, खेल छात्रावास, कॉलेज छात्रावास, बहुउद्देशीय छात्रावास एवं आवासीय‍ विद्यालय में कुल प्रवेशित क्षमता 6 हजार 20 के विरूद्ध 5 हजार 817 विद्यार्थी नामांकित हैं। छात्रावासों में छात्र क्षमता बढाने का विधिवत औचित्य पूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होने पर संसाधन व बजट की उपलब्धता एवं अन्य क्षेत्रों के सापेक्ष क्षेत्र विशेष की आवश्याकता को ध्यातन में रखते हुए छात्र क्षमता बढ़ाने का परीक्षण कराया जा सकेगा।
खराड़ी ने कहा कि डूंगरपुर जिले के जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास में 22 कोच, कॉलेज छात्रावास में 01 कोच एवं खेल छात्रावास में खेल प्रशिक्षक के 04 पद सहित कुल 27 पद स्वीकृत हैं। बालक आश्रम छात्रावासों में खेल प्रशिक्षक/कोच का पद वर्तमान में स्वीकृत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.