Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी के युवा महोत्सव ‘सारंग-2024-25’ का भव्य आयोजन
27 दिसम्बर को यूट्यूब एवं फेसबुक पर होगा सीधा प्रसारण
झुंझुनू,(22 दिसंबर 2024)। शेखावाटी के सबसे बड़े फेस्टिवल ‘सारंग-2024-25’ का एक दिवसीय आयोजन झुंझुनूं एकेडमी के डीएम मोदी ऑडिटोरियम में दिनांक 27 दिसम्बर शुक्रवार दोपहर दो बजे से किया जाएगा।
जानकारी देते हुए झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से जारी है। विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों ने स्टेज पर रिहर्सल प्रारम्भ कर दी है। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से प्लान व डिजाइन किया गया है जिसमे हर रंग एवं विधा के कार्यक्रमों को शामिल किया गया है, जो हर वर्ग एवं आयु के लोगों का मन मोह लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आधुनिकता के साथ साथ भारतीय संस्कृति, देश भक्ति , शास्त्रीय एवं विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी।
स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने सारंग महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास करना है। नई शिक्षा नीति 2020 भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की गई है। ‘सारंग’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘जीतो-जीतो लाईफ को जीतो’ एक सुपर मेगा इवेंट है जिसमें जीवन को जीतने के लिए मोटिवेशन के मूल सूत्र जीवंतता के साथ प्रस्तुत किए जाऐंगे। मोटिवेशन थीम पर आधारित इस गीत में 300 से अधिक विद्यार्थी अपने नृत्य के माध्यम से खेलों को प्रमोट करने एवं कैरियर के रूप में अपनाने का संदेश देंगे। झुंझुनूं एकेडमी सदैव ही इको फ्रेंडली एनवायरमेंट को प्रमोट करती है तथा साथ ही पुराने वेस्ट को बेस्ट रूप में उपयोग में लेती है। इसी उद्देश्य से स्कूल के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुती द्वारा संदेश देंगे। इसी के साथ विद्यालय के चारों हाऊस द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, योगा एवं मेडिटेशन, फिजिकल एंड मेंटल हेल्थ, कैरियर आस्पेक्ट्स जैसे विषयों से संबंधित मॉडल्स की हैंडमेड प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सीबीएसई और राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10 व 12 टॉपर्स को बजरंग लाल हलवाई स्कॉलरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा तथा 88 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। गत वर्ष एकेडमिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कक्षा नर्सरी से 11 तक के टॉपर विद्यार्थियों को भी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल डायरेक्टर गरिमा मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने पर्व, त्योहारों एवं संस्कृति से अवगत करवाने हेतु बारह महीनों के बारह त्योहारों की थीम पर भव्य नृत्य का भी आयोजन होगा। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा कला व संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, लीडरशिप क्वालिटी डेवलप करना साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाना और टाइम मैनेजमेंट के गुणों को अपनाना तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोटीवेट किया तथा कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का ‘सारंग महोत्सव’ सशक्त मंच प्रदान करता है। किसी भी विद्यालय की प्रतिष्ठा एवं गरिमा के द्योतक उसमे आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही होते हैं।
स्कूल उप-प्राचार्या सरोज सिंह ने बताया कि सारंग केवल वार्षिकोत्सव ही नहीं बल्कि एक यूथ कार्निवाल फेस्टिवल है जिसमे संगीत, कला और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पंचतत्वों, पेरेंट्स लव, गणेश वंदना, शिव तांडव, क्लासिकल सिंगिंग का लाइव परफॉर्मेंस होगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे इवेंट का लाइव टेलीकास्ट झुंझुनूं एकेडमी के फेसबुक एवं यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।