Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लक्ष्मणगढ में निकली आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा

संत महात्मा सभी की भलाई का काम करते हैं - पंकज महाराज

लक्ष्मणगढ, (22 अगस्त 2024)। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष सन्त पंकज महाराज के सानिध्य में गुरुवार को आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा निकाली गई । यात्रा में महिला कलश सहित श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। यात्रा बड़के बाला जी के पीछे स्थित संस्कार विवाह स्थल पहुंची जहां सत्संग का आयोजन हुआ ।
सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए संत पंकज महाराज ने कहा सन्त महात्मा सबके होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। तथा धरती पर घूम-घूम कर लोगों को मानव जीवन पाने के उद्देश्यों को समझाते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर एक निश्चित समय के लिये मिला है जिस परमात्मा ने यह शरीर दिया है उसे वह समय मालूम है जिस दिन श्वांसों का भण्डार खाली होगा, उसके सिपाही आयेंगे, प्राणों की डोरी तोड़ देंगे। मृत्यु हो जायेगी। सारा ज्ञान, मान, बड़ाई सब श्मशान भूमि पर जलकर खाक हो जायेगा।
महाराज ने कहा कि चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है सबसे पहले व्यक्ति मानवतावादी बनें, एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, प्रेम, दया, करुणा, अहिंसा जीवन में अपनायें। अगर व्यक्ति किसी की हिंसा करेंगा तो उसका बदला देना पड़ेगा। उन्होंने विनम्र अपील किया कि सभी लोग शाकाहार अपनायें। शराब व अन्य नशों का त्याग करें। इससे देश में अच्छे समाज का निर्माण होगा। बच्चों में अच्छे संस्कार डालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि यही देश की सबसे बड़ी धरोहर व पूंजी है। इस अवसर पर राजस्थान संगत के अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी, अशोक सेन,पवन कुमार कुमावत, नौरंग लाल, पार्षद रामावतार पंवार, मधुसूदन दायमा , महंत छोटू महराज, शिव भगवान बगड़िया सरपंच , ललित पवार, मदन लाल, घनश्याम शर्मा जहाजपुर एवं संस्था के पदाधिकारी व प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.