Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,( 25 फरवरी 2026)। राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य गीता बरवड़ के पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि तहसील, उप तहसील और अन्य राजस्व इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा पंवार समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर जोधपुर की उप तहसील आसोप के क्रमोन्नयन पर विचार किया जाएगा।
न्होंने कहा कि गत सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश में नवीन जिलों की घोषणा की गई थी।
इससे पहले विधायक बरवड़ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि जोधपुर जिले की आसोप उप तहसील भोपालगढ़ तहसील के अंतर्गत है। उप तहसील आसोप में 3 आईएलआर व 12 पटवार मंडल तथा तहसील भोपालगढ में 5 आईएलआर व 18 पटवार मंडल शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उप तहसील आसोप में पटवार मण्डलों की संख्या निर्धारित मापदण्डानुसार कम होने के कारण तहसील में क्रमोन्नत किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने मापदंडों की प्रति सदन के पटल पर रखी।