Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बीजेपी में कौन होगा संगठन का चेहरा?

बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष के होंगे चुनाव

जयपुर,(01 दिसंबर 2024)। बीजेपी में इस समय संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है पार्टी ने इन चुनावों को संगठन पर्व का नाम दिया है। इस पर्व में पार्टी सर्वसम्मति से बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने की कवायद में है ताकि इसे पर्व की तरह मनाया जा सके
प्रदेश में दिसंबर माह में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी उसके बाद 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे। इन चुनावों में पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है

कल से शुरू होगी बूथ अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया –

प्रदेश बीजेपी में मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने बताया- राजस्थान में सोमवार से बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 5 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 52,163 बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगा ।बूथ अध्यक्ष के साथ 11 सदस्यीय टीम का भी चुनाव किया जाएगा। इससे प्रदेश में बीजेपी का स्वरूप बदलेगा। इसके बाद 15 दिसंबर तक 1135 मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक 44 जिलों के जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी

मदन राठौड़ का प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होना तय –

मदन राठौड़ को केंद्रीय नेतृत्व ने करीब साढ़े चार महीने पहले प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था।
ऐसे में इन संगठन चुनावों में मदन राठौड़ का ही निर्वाचन अध्यक्ष के तौर पर किया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसे लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति भी बनाई जा चुकी है। पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई संगठन पर्व की बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी कह चुके है कि प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर राठौड़ का ही निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद चुनाव अधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोई एक्सरसाइज नहीं करें। प्रदेशाध्यक्ष के पद पर हम मदन राठौड़ का ही निर्वाचन करवा लेंगे।

सक्रिय सदस्य ही ले सकते हैं चुनाव में हिस्सा-

प्रदेश में 3 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। इस दौरान पार्टी ने करीब 85 लाख साधारण सदस्य बनाए। जिन कार्यकर्ताओं ने 50 साधारण सदस्य बनाए हैं। उन्हें ही पार्टी ने सक्रिय सदस्य बनाया है। प्रदेश में इस समय पार्टी के सक्रिय सदस्यों की संख्या हजारों में है। बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में साधारण सदस्य हिस्सा लेंगे। उसके बाद मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में केवल सक्रिय सदस्य ही भाग ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.