Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गृह रक्षा संगठन का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक हुए सम्मानित

जयपुर, (6 दिसम्बर 2024)। गृह रक्षा संगठन के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस समारोह में गृह रक्षा के अधिकारी, कर्मचारी और करीब 300 होमगार्ड्स शामिल हुए होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की कमाण्डेन्ट सुमन ढाका ने विभागीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद कमाण्डेन्ट द्वारा परेड का निरिक्षण किया गया जिसमें होमगार्ड के अधिकारियों एवं जवानों ने अपनी सामर्थ्य एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संगठन अपने आदर्श वाक्य निष्काम सेवा के अनुरूप राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा का संकल्प लेता है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक हुए सम्मानित —

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर में पदस्थापित देशराज, प्लाटून कमाण्डर एवं होमगार्ड मो. अफजल एवं स्व. उम्मेद सिंह को वर्ष 2023 एवं होमगार्ड लक्ष्मण सिंह, जगदीश प्रसाद चौधरी व रघु विश्वकर्मा को वर्ष 2024 के लिए महानिदेशक गृह रक्षा राजस्थान द्वारा महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क एवं पत्र प्रदान किये गये। साथ ही महानिदेशक अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी इस केन्द्र के चन्द्रशेखर, कम्पनी कमाण्डर, सत्यनारायण सिंह, प्लाटून कमाण्डर, मुकेश कुमार कुमावत, सीनियर असिस्टेंट एवं विजेन्द्र शर्मा, ऑनरेरी हेड कॉन्सटेबल को प्रशस्ती पत्रएवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 1 से 6 दिसम्बर तक हुए स्थापना दिवस समारोह के दौरान विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.