Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलिथीन मुक्त गाँव

’’ सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलिथीन मुक्त गाँव” – अभियान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान की एक पहल
पानी एंव पयार्वरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों से पयार्वरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण के साथ-साथ प्लास्टिक/ पॉलिथीन मुक्त गांव एक अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान गांव जखोड़ा में दो दिवसीय प्लास्टिक मुक्त कायर्क्रम का आयोजन किया गया।
कायर्क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संस्थान के जल एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। हम लोग सिंगल यूज प्लास्टिक को सभी ने जीवन में अति आवश्यक मान लिया है। लेकिन मानव जीवन में प्लास्टिक ने बहुत नुकसान किया है। गांव के आम रास्तों व गांव के आम-पास गंदगी फैलती है व खेती की उपजाऊ जमीन पर प्लास्टिक से नुकसान होता है। जमीन में पानी नही जाता व बीज अंकुरित नही होता है व जमीन में प्लास्टिक के कण मिलकर अनाज के साथ भोजन के माध्यम से मनुष्य शरीर में आते है। इसको हमें काम में लेना बंद करना पड़ेगा उसकी जगह कपड़े का थैला व कागज को थैला काम में लेकर व सही तरीके से निस्तारण करने इस बड़ी समस्या से निजात पाई जा सकती है। साथ ही सभी परिवारों से यह आवाहन किया कि अपने घरों व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए व बारिश का समय है। इस समय सभी ग्रामीण अपने वषार्जल संग्रहण कुंड में बारिश का पानी एकत्रित कर अपने जीवन को बचाये।
कायर्क्रम की अध्यक्ष जलयोद्धा अमरसिंह सिंघल ने संस्थान के द्वारा जखोड़ा ग्राम में किये गये गये कार्यों वषार्जल संग्रहण कुण्ड, पुनभर्रण कूप, पयार्वरण संरक्षण एंव समन्वित कृषि प्रणाली, सम्पूर्ण स्वच्छता के तहत शौचालय निमार्ण, सोखती कूई के किये गये कारयों का धन्यवाद दिया।
इस कायर्क्रम केे तहत दो दिवसीय कायर्क्रम का आयोजन किया जाता है इसमें प्रथम दिवस जागरूकता के नाम होता है जिसमें सभी परिवारों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है। जागरूकता कायर्क्रम वाले दिन रात्रि चैपाल के तहत प्रोजेक्टर के माध्यम से पॉलिथीन एवं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है विडियों फिल्म के माध्यम से ये भी समझाया गया कि अगर पौलिथीन काम में लेने के बाद हमें इसका निस्तारण सही प्रकार से करना चाहिए, ताकि इसका प्रकृति पर इसका नुकसान ना हो । इस प्रकार ग्रामीणों को इसके नुकसान व सम्पूणर् बचाव की जानकारी दी जाती है और दूसरे दिन सभी महिलाओं और ग्रामीणों को साथ में लेकर कपड़े के थैले को सिलने का कायर्क्रम किया जिसमें महिलाओं द्वारा लगभग 60 कपड़े के थैलों की सिलाई की गयी और जखोड़ा ग्रामीणों द्वारा दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक को काम में ना लेने की शपथ ग्रहण की।
कायर्क्रम का संचालन करते हुए संस्थान के जल एंव कृषि पयर्वेक्षक बलवान सिंह एंव अनिल सैनी ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत अपने विचार व्यक्त किये। कायर्क्रम के दौरान राजवीर सैनी, मंजू देवी, रेणू, सुनिता देवी, कमला देवी, सुमन देवी सहित लगभग 55 महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.