Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रभारी मंत्री ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए हो त्वरित कार्रवाई

जयपुर, (11 सितम्बर 2024)। जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री एवं गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को जिले में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में भारी बारिश एव अतिवृष्टि से हुए खराबे की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कुमावत ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए समस्त अधिकारी त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि बजट घोषणाओं का जल्द से जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसलिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी भी बजट घोषणाओं के क्रियान्वन के लिए गंभीरतापूर्वक और कार्रवाई करें।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस बजट के सभी कार्यों का शिलान्यास करवाकर अगले बजट से पूर्व उन सभी का लोकार्पण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सहमति ले ली जाए ताकि काम जनता की भावना और स्थानीय आवश्यकता के अनुसार किया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक अधिकारी इसकी गंभीरता समझते हुए पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। प्रत्येक घोषणा का समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित करते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला स्तर पर इन घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो। आवश्यकता के अनुसार उच्च स्तर पर भी समन्वय रखा जाए।

प्रभारी मंत्री ने जिले से संबंधित सभी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक घोषणा की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन को नियमित फॉलो किया जाए। पशुपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि मानसून के बाद सड़क बनाने और मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। गत दिनों हुई बरसात का तहसीलवार आंकड़ा उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही बरसात के कारण सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, कैनाल और घरों आदि को हुए नुकसान की रिपोर्ट दी जाए। साथ ही गिरदावरी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जिससे नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने जिले में उद्घाटन और लोकार्पण योग्य कार्यों की जानकारी ली और बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और प्रशासनिक कार्यालयों से जुड़े कार्यों के लिए तीन-तीन करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। संबंधित विधायक के माध्यम से इनकी अभिशंसा करवाई जाए। उन्होंने 17 सितंबर को होने वाले रोजगार उत्सव की तैयारी के बारे में जाना और कहा कि इसका आयोजन वृहद स्तर पर किया जाए।

इस मौके पर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र से जुड़ी बजट घोषणाओं की विशेष मॉनिटरिंग की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्यों के बारे में जाना और इसे पूरा करने को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने विभागवार प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बजट घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और मंडे मीटिंग में इनकी प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाती हैं।

इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री प्रताप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, चंद्र प्रकाश शारदा, महंत बाल भारती, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, उपवन संरक्षक आशुतोष ओझा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मन्नीराम बागड़िया, नगर विकास न्यास सचिव जितेंद्र नरूका समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.