Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बऊधाम आश्रम के पीठाधीश्वर संत श्री रतिनाथ महाराज जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गहलोत ने कहा कि रतिनाथ महाराज जी का देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन आध्यात्म एवं समाज के लिए समर्पित किया। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में सभी अनुयायियों को सम्बल प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।